
आज सरकारी बैंक मुनाफे में, वैश्विक रैंकिंग में 5वें नंबर पर पहुंचा भारतः निर्मला सीतारमण
Zee News
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में गुरुवार को मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने बैंकों के प्रदर्शन में आए सुधार का जिक्र किया. साथ ही पिछली यूपीए सरकार को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में बैंकों में जमकर घोटाले हुए. इसी कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक घाटे में थे. बकौल सीतारमण, मोदी सरकार के आने के बाद सार्वजनिक बैंक मुनाफे में चल रहे हैं.
नई दिल्लीः केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में गुरुवार को मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिनाईं. उन्होंने बैंकों के प्रदर्शन में आए सुधार का जिक्र किया. साथ ही पिछली यूपीए सरकार को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि यूपीए के कार्यकाल में बैंकों में जमकर घोटाले हुए. इसी कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक घाटे में थे. बकौल सीतारमण, मोदी सरकार के आने के बाद सार्वजनिक बैंक मुनाफे में चल रहे हैं.
