
आज लखनऊ दौरे पर राष्ट्रपति कोविंद, प्रशासन ने जारी किया हेल्प लाइन नंबर, कई जगह रहेगा रूट डायवर्जन
Zee News
इस दौरान उनका काफिला लखनऊ के चारबाग हजरतगंज होता हुआ राजभवन जाएगा. वीवीआईपी दौरे के देखते हुए शहर में सड़कों पर कई जगह रूट डाइवर्जन रहेगा. विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि कार्यक्रम के दौरान छोटे वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.
संकल्प दुबे/मौर्य शुक्ला/लखनऊ: राष्ट्रपति के स्वागत के लिए यूपी की राजधानी लखनऊ तैयार है. राष्ट्रपति कोविंद 28 जून यानी सोमवार की सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर लखनऊ (Lucknow) पहुंचेंगे. लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस से पहुंचने के बाद वो सड़क मार्ग के ज़रिए गवर्नर हाउस जाएंगे. इस दौरान उनका काफिला लखनऊ के चारबाग हजरतगंज होता हुआ राजभवन जाएगा. वीवीआईपी दौरे के देखते हुए शहर में सड़कों पर कई जगह रूट डाइवर्जन रहेगा. विभिन्न मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि कार्यक्रम के दौरान छोटे वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.More Related News
