
आजम खान को करारा झटकाः उप्र सरकार ने जौहर यूनिवर्सिटी की 170 एकड़ जमीन ली वापस
Zee News
एसडीएम की रिपोर्ट का हवाला देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा था कि जमीन पर एक मस्जिद की तामीर की गई है, जो सिर्फ तालीमी मकसद के लिए दी गई थी.
श्रामपुरः उत्तर प्रदेश सरकार ने यहां मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की 170 एकड़ जमीन को वापस ले लिया है. इस विश्वविद्यालय का संचालन समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की अगुवाई वाले न्यास के हाथ में है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कुछ शर्तों का पालन नहीं करने पर विश्वविद्यालय की जमीन को वापस लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कार्यवाही के खिलाफ दायर याचिका को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोमवार को खारिज कर दिया था, जिसके बाद यह घटनाक्रम हुआ है. इन शर्तों पर ही जमीन को 2005 में न्यास को दिया गया था. योगी के सूचना सलाहकार ने दी जानकारी अफसरों ने बताया कि स्थानीय राजस्व विभाग के कर्मचारियों की एक टीम जुमेरात को 170 एकड़ भूमि को अपने कब्जे में लेने की औपचारिकताएं पूरी करने विश्वविद्यालय गई थी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने घटनाक्रम की मीडिया रिपोर्ट पोस्ट करते हुए ट्वीट किया कि सरकार की संपत्ति, सरकार के हाथों में, यही है मोदी योगी राज !!”More Related News
