
आगामी MG ऐस्टर को मिलेंगे हीटेड ORVMs, बहुत जल्द होगी भारत में लॉन्च
NDTV India
चीन के मालिकाना हक वाली कंपनी ने हाल में SUV की झलक जारी की है और कुछ हफ्तों में इसे भारतीय बाज़ार में लॉन्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
MG मोटर इंडिया ने हाल में पुष्टि कर दी है कि आगामी कॉम्पैक्ट SUV का नाम MG ऐस्टर होगा. असल में यह ज़ैडएस ईवी का पेट्रोल मॉडल होगा. चीन के मालिकाना हक वाली कंपनी ने हाल में SUV की झलक जारी की है और अगले कुछ हफ्तों में इसे भारतीय बाज़ार में लॉन्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है. MG ऐस्टर SUV इस सेगमेंट की पहली कार होगी जिसके साथ इन-कार एएआई असिस्टेंट और लेवल 2 ऑटोनोमस तकनीक दी जाएगी. बता दें कि कंपनी द्वारा बेची जाने वाली SUV में आगामी ऐस्टर सबसे ज़्यादा फीचर्स से लैस होगी.More Related News












