
आगरा: हिंदू भाइयों की कलाई पर सजेगा मुस्लिम बहनों का प्यार, रक्षाबंधन के लिए बना रहीं जरदोजी वर्क की आकर्षक राखियां
Zee News
आगरा में माइक्रो स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जुड़ीं हुनरमंद मुस्लिम महिलाएं रक्षाबंधन पर जरदोजी वर्क की आकर्षक और फैशनेबल राखियां तैयार कर रही हैं.
शोभित चतुर्वेदी/आगरा: ताजनगरी आगरा से अनेकों बार समय-समय पर भाईचारे का संदेश देती कोई न कोई कहानी सामने आई है. इस बार ये संदेश शहर की कुछ मुस्लिम महिलाएं दे रही हैं, जो भाई-बहन के पर्व रक्षाबंधन पर हिन्दू भाइयों के लिए जरदोजी की राखियां बना रही हैं. विश्व में मशहूर है ताजनगरी की मुगलकालीन जरदोजी ताजनगरी की मुगलकालीन जरदोजी दुनियाभर में मशहूर है. हुनरमंदों की कल्पना जब कपड़े पर उतरती है तो उसकी खूबसूरती देखकर विदेशी सैलानी भी कायल हो जाते हैं. स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से ताजनगरी की जरदोजी कला को और पंख लगाने का काम किया जा रहा है. आगरा में माइक्रो स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट से जुड़ी हुनरमंद मुस्लिम महिलाएं रक्षाबंधन पर जरदोजी वर्क की आकर्षक और फैशनेबल राखियां तैयार कर रही हैं.More Related News
