
आगरा में महिला ने खुद को जमीन में गाड़ा: भूमाफियाओं से तंग आकर उठाया कदम, कहा- मेरे बच्चों को भी यहीं दफना देना
Zee News
पीड़ित महिला ने मरते दम तक समाधि से न निकलने की बात कही. महिला का कहना है कि मेरे मरने के बाद मेरे बच्चों को भी इसी में दफना देना. दबंग भूमाफियाओं ने सरकारी चक रॉड पर भी कब्जा कर रखा था.
आगरा: उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के आगरा (Agra) में एक महिला ने दबंग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने के कारण प्रशासन से निराश होकर अपने ही खेत में समाधि ले ली. पीड़ित महिला का कहना है कि जब तक भू.माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक वह अन्न-जल ग्रहण नहीं करेगी. महिला ने अपना पूरा शरीर जमीन में गाड़ लिया, केवल उसके सिर का हिस्सा जमीन के बाहर निकला हुआ था. ऐसी स्थिति में कई घंटे तक रही, हालांकि खबर फलैश किए जाने तक यह जानकारी मिल चुकी है कि उसे प्रशासन ने आश्वासन देकर बाहर निकाल लिया है.
More Related News
