
आगरा: पारिवारिक कलह से परेशान युवक कुएं में कूदा, बचाने उतरे दोस्त की मौत, SDRF ने आधी रात को निकाले शव
Zee News
सांमरमऊ गांव का रहने वाला राजीव शर्मा (24 वर्ष) का घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इसके बाद वह गुरुवार की शाम करीब 6 बजे गुस्से में घर से निकला और कुएं में छलांग लगा दी.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गृहक्लेश से परेशान युवक ने कुएं में छलांग लगा दी. जिसके बाद दोस्त को बचाने के लिए कुएं में उतर रहे युवक की रस्सी टूट गई और वह भी कुएं में गिर गया. कुएं में गिरे दोनों युवकों की जहरीली गैस के कारण मौत हो गई. एसडीआरएफ टीम द्वारा चलाए गए 4 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव निकाले गए.
जवाब नहीं मिलने पर दोस्त कुएं में उतरा दरअसल, सांमरमऊ गांव का रहने वाला राजीव शर्मा (24 वर्ष) का घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. इसके बाद वह गुरुवार की शाम करीब 6 बजे गुस्से में घर से निकला और घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे कूदते देख हल्ला करने लगे. कुछ ही देर में भारी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास आ गए और राजीव को आवाज लगाने लगे. जब किसी तरह का कोई जवाब न मिला तो पड़ोसी गांव प्रथमपुरा निवासी राजीव का दोस्त राजेश वर्मा रस्सी के सहारे कुएं में उतर गया. इसी दौरान रस्सी टूट गई.वह भी कुएं में गिर पड़ा.
