
आगरा: कोर्ट में हाजिर नहीं हुए बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया, गैर जमानती वारंट जारी
Zee News
हाईकोर्ट खंडपीठ की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे वकीलों के समर्थन में 26 सितंबर 2009 को सांसद राम शंकर कठेरिया ने अन्य राजनीतिकों के साथ राजामंडी रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया था. आरपीएफ ने आगरा कैंट थाने पर दर्ज कराया था मुकदमा.
आगरा: भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया (Ramshankar Katheria) के तारीख पर हाजिर न होने पर विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट नीरज गौतम ने गुरुवार को गैर जमानती वारंट जारी करने के आदेश दिए. अदालत (Court) ने अग्रिम कार्यवाही के लिए पत्रावली पर 27 सितंबर की तारीख नियत की है. रामशंकर कठेरिया वर्तमान में इटावा से सांसद हैं.
More Related News
