
आखिर क्यों 2 महीने भी नहीं टिक पाए सिद्धू? 'ठोक' दिया इस्तीफ़ा
Zee News
सिद्धू ने अपने इस्तीफ़े का ऐलान ट्वीटर के ज़रिए किया,अपने पोस्ट में उन्होंने रेजिग्नेशन लेटर की फोटो डाली जिसमें लिखा था- मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता
नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस (Punjab Congress) का सियासी भूचाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह (Capt Amrinder Singh) ने सीएम के पद से इस्तीफ़ा दे दिया जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस आला कमान ने सीएम बनाना पड़ा। जिसके बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीजेपी में जुड़ने की खबर सियासी गलियारों में घूमने लगी औऱ अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया। यह इस्तीफ़ा उन्होने मंगलवार यानी 28 सितंबर 2021 को दिया है। हालाकि उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की बात को लेकर इंकार किया है। यह इस्तीफ़ा उन्होने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है।
सिद्धू ने अपने इस्तीफ़े का ऐलान ट्वीटर के ज़रिए किया,अपने पोस्ट में उन्होंने रेजिग्नेशन लेटर की फोटो डाली जिसमें लिखा था- मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे से कभी समझौता नहीं कर सकता, इसलिए, मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देता हूं. मैं कांग्रेस की सेवा करना जारी रखूंगा.
