
आईआईटी से बीटेक करने वाले मुकुल गोयल संभालेंगे यूपी पुलिस की कमान
Zee News
जानिए कौन हैं यूपी के नए डीजीपी जिन्होंने आईआईटी दिल्ली से किया है बीटेक. जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें.
लखनऊ: योगी सरकार ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक के नाम का ऐलान कर दिया. कई दिनों से कई सीनियर अधिकारियों का नाम प्रदेश के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी बनने की रेस में शामिल था लेकिन अंत में बाजी 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल के नाम पर मुहर लग गई. मुकुल गोयल वर्तमान में भारत सरकार में एडीशनल डीजी ऑपरेशन्स, सीमा सुरक्षा बल के पद पर तैनात हैं. मुकुल गोयल सेवानिवृत्त होने वाले हितेंद्र चंद्र अवस्थी की जगह लेंगे. अवस्थी के रिटायर होने के बाद एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार बतौर कार्यवाहक डीजीपी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. ऐसे में नए डीजीपी के नाम का ऐलान सरकार ने कर दिया है. मुकुल गोयल के नाम पर सबसे अधिक चर्चा इसलिए भी हो रही थी क्योंकि मंगलवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी.More Related News
