
अहमदनगर में श्मशान भूमि पर कोरोना से मारे गए 42 लोगों का एक ही दिन अंतिम संस्कार
NDTV India
महाराष्ट्र में तमाम ऐसे जिले हैं, जैसे पुणे, नागपुर, नाशिक और औरंगाबाद में भी कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है. अब छोटे शहरों से भी बड़ी संख्या में मौतें सामने आ रही हैं.
महाराष्ट्र के अहमदनगर से विचलित कर देने वाली तस्वीर सामने आई है. वहां के अमरधाम श्मशान भूमि में 1 ही दिन में 42 शवों का दाह संस्कार किया गया. यही नहीं, पार्थिव शरीर को ले जाने वाली वैन में एक साथ प्लास्टिक बैग में 6 शव रख दिए गए थे. इस दौरान लोगों की लापरवाही भी दिखी. दाह संस्कार करने वालों में से कोई भी पीपीई किट नहीं पहने हुए था. पूछने पर कहने लगे कि दिन भर शव जलाने पर घुटन होती है.











