
अस्पताल के महिला वार्ड में Burqa पहनकर घुसा डॉक्टर का ड्राइवर, ऐसे हुआ भंडाफोड़
Zee News
Man Wearing Burqa Enters Hospital: आरोपी ने बताया कि वो शैतान के हावी होने से बचना चाहता है इसीलिए बुर्का पहनता है. हालांकि पुलिस को उसकी बात पर भरोसा नहीं है. आरोपी से पूछताछ जारी है.
कानुपर: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानुपर (Kanpur) से एक हैरान करने वाला मामला (Viral News) सामने आया है. यहां एक शख्स बुर्का पहनकर (Man In Burqa) अस्पताल के महिला वार्ड में घूम रहा था, जिसे लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई कर दी. बाद में बुर्का पहने शख्स को पुलिस के हवाले कर दिया गया. जागरण में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, पूछताछ में पता चला है कि बुर्का पहनकर घूम रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि अस्पताल में काम करने वाली डॉक्टर गजाला अंजुम का ड्राइवर है. उसका नाम रईस है, वो कानपुर के चमनगंज का रहने वाला है.More Related News
