)
असली या नकली... धोखा देने में एक्सपर्ट है ये जैमर! DARIN-III जेट के लिए इंडियन एयरफोर्स कर रही है ये खास तैयारी
Zee News
RWJ Pods for Jaguar DARIN-III: भारतीय वायुसेना अपने जगुआर DARIN-III लड़ाकू विमानों के लिए 56 नए Radar Warner Jammer पॉड्स खरीदने की तैयारी में है, ताकि दुश्मन के एडवांस राडार और मिसाइल सिस्टम को नाकाम किया जा सके.
RWJ Pods for Jaguar DARIN-III: इंडियन एयरफोर्स अपनी इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमता को और मजबूत करने की तैयारी में लगा हुआ है. इसके लिए वायुसेना ने 56 Radar Warner Jammer पॉड्स खरीदने की इच्छा जताई है. ये पॉड्स खास तौर पर वायुसेना के अपग्रेडेड जगुआर DARIN-III लड़ाकू विमानों के लिए बनाए जाएंगे. इस प्रोजेक्ट की लागत सैकड़ों करोड़ रुपये में आंकी जा रही है और इसमें जमीन पर इस्तेमाल होने वाले सपोर्ट सिस्टम और हैंडलिंग इक्विपमेंट भी शामिल हैं.
More Related News
