)
असली 'टर्मिनेटर' की तैयारी! अमेरिका ने शुरू की रोबोटिक फौज की नई ट्रेनिंग, RASLT कोर्स लॉन्च
Zee News
US Army Launches RASLT Course: RASLT की निगरानी कर रही16th कैवेलरी रेजिमेंट के कमांडर लेफ्टिनेंट कर्नल एलन हेस्टिंग्स ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि यह ट्रेनिंग नए रोबोटिक फॉर्मेशन को ऑपरेशनल यूनिट्स में बेहतर तरीके से शामिल करने में मदद करेगी. उनका कहना है कि इस कोर्स का मकसद अधिकारियों और NCO को प्रोफेशनल मिलिट्री एजुकेशन के दौरान ऐसा मंच देना है.
US Army Launches RASLT Course: अमेरिकी सेना ने रोबोटिक और ऑटोनॉमस सिस्टम पर आधारित नई ट्रेनिंग की शुरुआत की है. मैन्युवर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (MCoE) ने रोबोटिक ऑटोनॉमस सिस्टम्स लीडर टैक्टिक्स कोर्स (RASLT) का पहला पायलट बैच शुरू किया. यह तीन हफ्ते का कोर्स सेना के अधिकारियों और वरिष्ठ जवानों को तैयार करेगा. वे आने वाले समय में रोबोटिक और स्वचालित सिस्टम के साथ कैसे ऑपरेशन प्लान और अंजाम दें. सेना के मुताबिक इस कोर्स के तीन पायलट बैच चलाए जाएंगे. जो हफ्ते में पांच दिन संचालित होंगे.
