
असम हिंसा में घायल प्रदर्शनकारी संग मारपीट करने वाला फोटोग्राफर गिरफ्तार, CID को सौंपा गया मामला
Zee News
असम के दरांग जिले में हुई हिंसक झड़प में एक फोटोग्राफर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में फोटोग्राफर घायल प्रदर्शनकारी के साथ बर्बरता करता दिख रहा है.
नई दिल्ली: असम के दरांग जिले में गुरुवार को पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच एक हिंसक झड़प दिखाई दी. इस घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल होने लगा है. इस झड़प के दौरान 2 प्रदर्शनकारियों की मौत भी हो गई. वहीं, वायरल हो रहे वीडियो में एक फोटोग्राफर घायल प्रदर्शनकारी के साथ बर्बरता करता हुआ नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद किसी का भी गुस्सा फूट पड़ेगा. Currently in Sipajhar, taking stock of the ground situation. The cameraman who was seen attacking an injured man in a viral video has been arrested.
घायल शख्स के साथ मारपीट कर रहा था फोटोग्राफर As per wish of Hon. CM I have asked CID to investigate the matter. Cameraman Bijoy Bonia is in 's custody.
