
असम विधानसभा चुनाव : टिकट न मिलने से नाराज मंत्री ने थामा कांग्रेस का दामन
NDTV India
असम के खनन मंत्री रोंगहांग एआईसीसी महासचिव जितेंद्र सिंह और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख रिपुन बोरा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए.
असम विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी का टिकट न मिलने से नाराज मंत्री सुम रोंगहांग ने रविवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया. सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस रोंगहांग को दिफु सीट से मैदान में उतार सकती हैं, जहां से वह विधायक हैं.











