)
असम राइफल्स को 1013 देसी ASMI कार्बाइन का तोहफा, लोकेश मशीन को सप्लाई ठेका; विदेशी गनों की छुट्टी तय
Zee News
1013 ASMI Carbine: ASMI एक 9mm की कॉम्पैक्ट मशीन पिस्टल या सबमशीन गन है. इसे लंबे समय से इस्तेमाल हो रही पुरानी 1A कार्बाइन की जगह लेने के लिए विकसित किया गया है. इस हथियार को भारतीय सेना के कर्नल प्रसाद बंसोद ने DRDO की आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट के सहयोग से डिजाइन किया है. ASMI नाम अस्मिता शब्द से लिया गया है. जो देश की स्वदेशी रक्षा तकनीक दिखाता है.
1013 ASMI Carbine: भारत की रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता को एक और बड़ी मजबूती मिली है. हैदराबाद की कंपनी Lokesh Machines Limited ने असम राइफल्स को 1013 ASMI कार्बाइन की सप्लाई के लिए टेंडर में सबसे कम बोली लगाकर ठेका हासिल किया है. यह सौदा केवल हथियारों की खरीद तक सीमित नहीं है. बल्कि देश में विकसित और निर्मित छोटे हथियारों की क्षमता और भरोसे को भी दिखाता है.
More Related News
