असम में बाढ़ से तबाही पर लगेगी लगाम, जल्द आ रहा पायलट प्रोजेक्ट, CM ने किया ऐलान
NDTV India
असम में हर साल आने वाली बाढ़ को रोकना इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रमुख वादों में से एक था. इस चुनाव में भाजपा सत्ता में लौट आई थी.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को कहा कि असम में हर साल आने वाली बाढ़ को रोकने की कोशिशों के तहत, मानसून के दौरान ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों से पानी को मोड़ने के लिए एक पायलट परियोजना जल्द ही शुरू की जाएगी. बता दें, असम में हर साल आने वाली बाढ़ को रोकना इस साल हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रमुख वादों में से एक था. इस चुनाव में भाजपा सत्ता में लौट आई थी.More Related News