
असम में प्रेमी बना कातिल, लड़की की मौत के बाद भड़का बवाल
Zee News
एक प्रेमी कैसे कातिल बन गया? वो वाकया वाकई दिल दहलाने वाला है. जहां, हमले में लड़की की मौत हो गई. इसके बाद पूरे असम में आक्रोश का माहौल है.
नई दिल्ली: असम में एक सिरफिरे प्रेमी के हमले में घायल हुई छात्रा की गुरुवार को मौत हो गई. लड़की की मौत के बाद समूचे राज्य में आक्रोश भड़क गया है. लोगों में कातिल प्रेमी के खिलाफ खासा गुस्सा है. पुलिस ने बताया कि धेमाजी जिले के मोरीधल कॉलेज में बीए की छात्रा नंदिता सैकिया पर रिंटू शर्मा ने हमला कर दिया था जब वह शनिवार को कॉलेज से घर लौट रही थी. यह युवक उसके कॉलेज में ही गैर-शिक्षण स्टाफ है.More Related News
