)
असम में इमरजेंसी लैंडिंग फैसेलिटी भारत ने क्यों बनाई, जहां राफेल-SU-30MKI लैंड हुए उसकी रणनीतिक अहमियत क्या है?
Zee News
Emergency Landing Facility Assam: डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर भारतीय वायुसेना की इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन किया गया, जहां सुखोई Su-30MKI और राफेल जेट्स ने लैंडिंग कर क्षमता दिखाई. कार्यक्रम में पीएम मोदी, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा और एयर चीफ मार्शल मौजूद रहे. यह स्ट्रिप रणनीतिक और आपदा राहत दोनों के लिए अहम है.
Emergency Landing Facility Assam: इंडियन एयर फोर्स ने शनिवार को डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) में एक एयर डिस्प्ले किया, जिसमें सुखोई Su-30MKI और राफेल फाइटर जेट्स ने इमरजेंसी लैंडिंग की. इस दौरान पीएम मोदी, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह मौजूद रहे. पीएम मोदी खास तौर पर इस इमरजेंसी लैडिंग फैसिलिटी पर मौजूद थे. इस कार्यक्रम में फाइटर जेट , ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर्स का एरियल डिस्प्ले दिखाया गया.
