
असम, बंगाल में मतदान जारी, डेबरा में भिड़े बीजेपी-टीएमसी के कार्यकर्ता
Zee News
ANI के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के केशपुर में बूथ संख्या 173 पर कथित रूप से तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पोलिंग एजेंट की पिटाई की.
कोलकाता: आज असम और पश्चिम बंगाल (Assam and West Bengal Assembly Election) में दूसरे चरण के लिए वोटिंग जारी हैं. असम की 39 और बंगाल की 30 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक, अब तक असम में सुबह 9 बजे तक 70.51% और पश्चिम बंगाल में 13.14% वोटिंग हो चुकी है. इसी मतदान के दौरान बंगाल से खबर आ रही है कि वहां देबरा में बेजीपी (BJP) और टीएमसी (TMC) के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ पर ही भीड़ गए और हाथापाई हो गई. वहां की बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष ने टीएमसी पर पहले एक एजेंट को धमकाने का आरोप लगाया, फिर टीएमसी ने आरोप लगाया कि बीजेपी पैसे बांट रही है.More Related News
