असम की हिमंत सरकार की बड़ी तैयारी, जल्द दी जाएंगी 1 लाख नौकरियां
Zee News
असम सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि 12,000 लोगों की नई भर्ती मई में पहले से भर्ती 30,000 लोगों के अतिरिक्त होगी, जिससे कुल भर्ती 42,000 हो जाएगी.
गुवाहाटी. असम सरकार जल्द से जल्द एक लाख सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराएगी. अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि फिलहाल नौकरी चाहने वाले 12,000 लोगों की भर्ती 22 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी.
असम सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि 12,000 लोगों की नई भर्ती मई में पहले से भर्ती 30,000 लोगों के अतिरिक्त होगी, जिससे कुल भर्ती 42,000 हो जाएगी. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा, 'एक लाख नौकरियों का वादा जल्द से जल्द पूरा करने के लिए हम ठोस प्रयास कर रहे हैं, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आज (गुरुवार) हमने 22 सितंबर तक 12,000 पदों पर भर्ती पूरी करने का फैसला किया है.'
More Related News