असदुद्दीन ओवैसी के सरकारी बंगले पर तोड़फोड़, हिरासत में हिन्दू सेना के 5 सदस्य
Zee News
दिल्ली पुलिस ने हिन्दू सेना से जुड़े पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
नई दिल्ली: AIMIM चीफ और लोक सभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास पर कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया है. उनके घर की नेमप्लेट और लाइट को नुकसान पहुंचाया गया है. इस मामले में पुलिस ने अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया है.
दिल्ली पुलिस ने हिन्दू सेना से जुड़े पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है. डीसीपी दीपक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अब तक 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
More Related News