
अलीगढ़ में 100 हिंदू परिवार पलायन को मजबूर, 'मकान बिकाऊ' का लगा रहे पोस्टर
Zee News
विशेष समुदाय के लोगों के अत्याचार से परेशान होकेर हिंदू परिवारों ने अपने घरों के बाहर दरवाजों और दीवारों पर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया है.
अलीगढ़ः देश की राजधानी दिल्ली से करीब 160 किलोमीटर दूर यूपी के अलीगढ़ जिले में हिंदूओं के भारी संख्या में पलायन की खबर सामने आ रही है. इस जिले के नूरपुर गांव में 100 से ज्यादा हिंदू परिवारों के घरों में पलायन का दर्द छिपा है. आरोप है कि विशेष समुदाय के लोगों के अत्याचार से परेशान होकेर हिंदू परिवारों ने अपने घरों के बाहर दरवाजों और दीवारों पर मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया है. आतंक से परेशान दरअसल, अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में मुस्लिमों के अत्याचार से हिंदू परिवार पलायन को मजबूर हैं. आरोप है कि नूरपुर गांव में लगातार 4 हिन्दू लड़कियों की बारात को रोके जाने और उनके साथ मारपीट करने से परेशान गांव के हिंदू परिवारों ने पलायन का मन बना लिया है . जी मीडिया ने जब नूरपुर गांव में ग्राउंड पर जाकर पलायन की हकीकत जानने की कोशिश की तो पीड़ित परिवारों ने जो कैमरे पर दर्द बयां किया. उन्होंने बताया कि किस तरह उनके साथ अत्याचार किया जाता है जिसके चलते उनका जीना दुश्वार हो गया है.More Related News
