
अलीगढ़ जहरीली शराब से मरने वालों की तादाद हुई 28, दो आरोपियों पर 50-50 हजार का ईनाम
Zee News
शराब कारोबारी अनिल चौधरी के करीबी माने जाने वाले ऋषि शर्मा और विपिन यादव समेत दो लोगों की गिरफ्तारी के लिए 50-50 हजार रुपये के इनाम का ऐलान किया गया है.
अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में ज़हरीली शराब पीने से मरने वालों की तादाद बढ़कर 28 हो गई है और कई लोगों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई. जिला प्रशासन के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी. वहीं अप्रमाणित जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या "काफी ज्यादा" है क्योंकि कई गांवों से जानकारियां मिलना अब भी जारी है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कलानिधि नैथानी ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार देर रात तक नकली शराब के रैकेट के सरगना अनिल चौधरी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. रात भर जिले के अलग-अलग हिस्सों में कई छापे मारे गए और छापेमारी अब भी चल रही है.More Related News
