)
अलविदा MiG-21, रिटायर हुआ इंडियन एयरफोर्स का वो फाइटर जेट, जिसने पाकिस्तान को सबसे ज्यादा किया बर्बाद
Zee News
MiG-21 Decommissioning: इंडियन एयरफोर्स का सबसे खतरनाक लड़ाकू जेट आज के दिन रिटायर हो गया. यहां बात मिग-21 फाइटर जेट की हो रही है, चंडीगढ़ में भावुक विदाई समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत तमाम बड़े अधिकारी शामिल हुए. वैसे तो मिग-21 को भारत कभी भुला नहीं पाएगा, लेकिन जब कभी पाकिस्तान को अपनी पराजय याद आएगी तो वो भी मिग-21 को जरूर याद करेगा.
MiG-21 Decommissioning: मिग-21 फाइटर जेट की बात करें तो पाकिस्तान में सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले फाइटर जेट में इसी का नाम आता है. जो इंडियन एयरफोर्स से आज रिटायर हो गया है. ऐसे में इंडियन एयरफोर्स के लिए यादगार और भावुक पल रहा, मिग-21 फाइटर जेट आसमान में अपनी आखिरी उड़ान भर रहा है. साल 1963 से अपनी सेवाएं दे रहा मिग-21 अब रिटायर हो चुका है. इस खास अवसर पर चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए हैं.
