
अरुणाचल प्रदेश में मिली बंदर की नई प्रजाति, जानें इसकी विशेषता
Zee News
मुकेश ठाकुर के अनुसार, ग्रामीणों ने कहा है कि सेला मकाक पश्चिम कामेंग जिले में फसल क्षति का एक प्रमुख कारण है. नई मकाक प्रजाति पर अध्ययन ‘मॉलिक्यूलर फाइलोजेनेटिक्स एंड इवोल्यूशन’ पत्रिका में प्रकाशित हुआ है.
कोलकाताः भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (जेडएसआई) के वैज्ञानिकों ने अरुणाचल प्रदेश में बंदर की एक नई प्रजाति की खोज की है. जेडएसआई की निदेशक धृति बनर्जी ने कहा कि 'सेला मकाक' (मकाका सेलाई) नाम की नई प्रजाति राज्य के पश्चिमी और मध्य भागों में पाई गई. उन्होंने कहा, "वैज्ञानिकों ने कुछ नमूने एकत्र किए और एक विस्तृत फ़ाइलोजेनेटिक विश्लेषण किया. जिसके बाद हमने पाया कि यह बंदर आनुवंशिक रूप से इस क्षेत्र की अन्य प्रजातियों से अलग है."
जेडएसआई की निदेशक धृति बनर्जी का बयान
More Related News
