
अरविंद केजरीवाल ने अब लिखी देश के बड़े उद्योगपतियों को चिट्ठी, किया ऑक्सीजन मुहैया कराने का अनुरोध
Zee News
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बाद देश के नामी उद्योगपतियों को चिट्ठी लिखकर ऑक्सीजन देने का अनुरोध किया है.
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीवन रक्षक गैस की किल्लत के बीच रविवार को देश के प्रमुख उद्योगपतियों से दिल्ली के लिए ऑक्सीजन एवं क्रायोजेनिक टैंकर उपलब्ध कराकर सहायता करने का अनुरोध किया है जो गंभीर रूप से बीमार कोविड-19 मरीजों के लिए आवश्यक है. उद्योगपतियों को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में भारी वृद्धि के बीच राष्ट्रीय राजधानी में ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री ने उनके अनुरोध को जीवन रक्षा संदेश (एसओएस) के तौर पर लेने को कहा.More Related News
