)
अरब सागर में हथियारों की गूंज! Operation Trishul के बीच पाकिस्तान की नई चाल, सर क्रीक के पास फायरिंग ड्रिल से बढ़ी टेंशन
Zee News
India pakistan tension: भारत के पश्चिमी तट के पास सर क्रीक क्षेत्र में हालात एक बार फिर तनावपूर्ण हो गए हैं. पाकिस्तान ने इस इलाके में 2 से 5 नवंबर तक नौसैनिक फायरिंग अभ्यास (Naval Firing Exercise) की घोषणा की है.
India pakistan tension: पाकिस्तान नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में सर क्रीक के पास लाइव फायरिंग और युद्धाभ्यास का एलान कर दिया है. यह वही इलाका है जो भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवादित रहा है. नौसैनिक नेविगेशन वार्निंग (NAVAREA) के मुताबिक अभ्यास का दायरा करीब 135 किलोमीटर तक फैला है. इस दौरान पाकिस्तान ने सभी व्यापारिक और नागरिक जहाजों को इलाके से दूर रहने की चेतावनी दी है. रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान का यह कदम भारत की Trishul military exercise के जवाब में उठाया है.
More Related News
