
अयोध्या: 21 किलो के चांदी के पालने पर झूला झूलेंगे रामलला, शुक्ल पक्ष पंचमी के दिन झूले पर होंगे विराजमान
NDTV India
अयोध्या में रामलला पहली बार सावन में चांदी के झूले पर विराजमान होने जा रहे हैं. अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला के लिए 21 किलो का चांदी का झूला ट्रस्ट की ओर से बनवाया गया है. शुक्ल पक्ष पंचमी से अस्थाई राम मंदिर में रामलला के झूलन उत्सव की शुरुआत होगी.
अयोध्या में रामलला पहली बार सावन में चांदी के झूले पर विराजमान होने जा रहे हैं. अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला के लिए 21 किलो का चांदी का झूला ट्रस्ट की ओर से बनवाया गया है. शुक्ल पक्ष पंचमी से अस्थाई राम मंदिर में रामलला के झूलन उत्सव की शुरुआत होगी. ऐसा पहली बार होगा जब रामलला के दरबार में भी झूलन उत्सव मनाया जाएगा. भगवान श्री रामलला श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी से चांदी के पालने में विराजमान होकर झूला झूलेंगे. जिसके लिए 5 फुट ऊंचा, 21 किलो चांदी का विशेष आकर्षक झूला मंदिर परिसर में पहुंच दिया गया है.











