
अयोध्या में आज मुस्लिम समुदाय नहीं मनाएगा काला दिवस, हाई अलर्ट पर है सुरक्षा
Zee News
अयोध्या मंदिर शहर और जिले को कई सुरक्षा क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और संवेदनशील बिंदुओं पर बलों को तैनात किया गया है.
अयोध्याः अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस की 30वीं बरसी के मद्देनजर सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर हैं. प्रशासन ने छह दिसंबर को होने वाली किसी भी घटना पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय में विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है. वहीं, अयोध्या के मुस्लिम संगठनों ने काला दिवस नहीं मनाने का फैसला किया है.
संवेदनशील जगहों पर तैनात हैं सुरक्षाबल अयोध्या मंदिर शहर और जिले को कई सुरक्षा क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और संवेदनशील बिंदुओं पर बलों को तैनात किया गया है. सभी मैजिस्ट्रेटों को अयोध्या और फैजाबाद के जुड़वां शहरों में सभी छोटी और बड़ी घटनाओं पर चौबीसों घंटे निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.
More Related News
