
अयोध्या भूमि खरीद प्रकरण: जानें अयोध्या के डीएम रहे अनुज झा अपनी सफाई में क्या बोले
Zee News
अनुज कुमार झा ने बयान जारी करते हुए कहा है, मैंने आवासीय दृष्टि से जमीन खरीदी है. जो पूरी तरीके से नियम और कानून के दायरे में है.
लखनऊ: अयोध्या में भूमि खरीद प्रकरण में अयोध्या के जिलाधिकारी रहे अनुज कुमार झा ने दी सफाई है. उन्होंने कहा है कि उन्होंने किसी ट्रस्ट से न जमीन खरीदी है और न बेची है. अनुज कुमार झा ने बयान जारी करते हुए कहा है, मैंने आवासीय दृष्टि से जमीन खरीदी है. जो पूरी तरीके से नियम और कानून के दायरे में है. साथ ही यह भी कहा कि कुछ समाचार पत्रों और चैनलों की ओर से रिपोर्ट चलाई जा रहा है कि यह जमीन दलित की है लेकिन यह पूरी तरीके से झूठ है. न मैंने जमीन दलित से, न ट्रस्ट से खरीदी.
आरोप है कि अयोध्या के कमिश्नर, डीआईजी, एडीएम और कानूनगो सहित अयोध्या के मेयर व विधायक सहित 12 से ज्यादा लोगों ने अयोध्या राम मंदिर पर फैसला आने के बाद खरीदा है. इसे लेकर लगातार अधिकारियों और सरकार पर सवाल खड़े हो रहे थे. लेकिन अनुज ने अपना बयान जारी करते हुए अपना पक्ष रखा है. हालांकि अनुज के पिता को भी विशेष सचिव के सामने भी पूरी बात बतानी होगी.
