
अयोध्या पुलिस के रिकॉर्ड में ठग है हरीश पाठक, चलाता था '8000 रुपए और 2 बकरी' की स्कीम
Zee News
अयोध्या पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक हरीश पाठक के खिलाफ चार्जशीट दायर हो रखी है. अयोध्या और आसपास के जिलों में उस पर आईपीसी की धाराओं 420, 467, 468, 471, 406 में 2016 से ही मुकदमे दर्ज हैं.
अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को बाग बिजेशी में जमीन बेचने वाला हरीश पाठक जालसाजी और धोखाधड़ी के केस में वॉन्टेड है. अयोध्या पुलिस और जिला प्रशासन उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी कर चुका है. वह कुसुम पाठक का पति है. कुसुम पाठक ने ही सुल्तान अंसारी व अन्य के नाम 2 करोड़ में उस जमीन का बैनामा किया था, जिसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट पर घोटाले के आरोप लग रहे हैं. ट्रस्ट ने सुल्तान अंसारी व अन्य से यह जमीन 18.5 करोड़ रुपए में बैनामा कराया है.More Related News
