
अमेरिकी सेना ने इराकी दूतावास के ऊपर मंडरा रहे ड्रोन को मार गिराया, हथियारों से लैस था UAV
NDTV India
अमेरिकी ठिकाने हों या भारत, दुनिया में आतंकी संगठनों द्वारा ड्रोन का इस्तेमाल लगातार बढ़ता जा रहा है. भारत में भी हाल ही में जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन हमला किया गया. इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं. हालांकि इसमें कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ.
अमेरिकी सेना (US forces) ने इराक में उसके दूतावास (Iraq embassy) के ऊपर मंडरा रहे एक हथियारबंद ड्रोन (drone shot down) को सोमवार रात मार गिराया. इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने ये जानकारी दी. यह इराक के पश्चिमी इलाके में अमेरिकी सैनिकों के एक ठिकाने पर रॉकेट हमले के बाद ताजा घटनाक्रम है. अमेरिकी डिफेंस सिस्टम ने इराकी दूतावास पर मंडरा रहे ड्रोन के किसी भी हमले के पहले ही बगदाद से रॉकेट दागकर उसे नीचे गिरा दिया.More Related News

2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा पाकिस्तान, भारत के इस शहर ने Pollution रैंकिंग में किया टॉप
World Pollution Report: पाकिस्तान है दुनिया का सबसे प्रदूषित देश












