
अमेरिकी संसद भवन के पास बम की खबर से अफरा-तफरी, आरोपी गिरफ्तार
Zee News
अमेरिकी संसद में इस वक्त छुट्टियां चल रही हैं, लेकिन वहां का स्टाफ़ काम कर रहा है. विस्फोटक की धमकी के चलते कई इमारतों को खाली करा दिया गया है.
वाशिंगटन: अमेरिका में यूएस कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) के पास विस्फोटक की धमकी देने वाले एक शख़्स को गिरफ़्तार कर लिया गया है. इस शख्स ने बृहस्पतिवार को एक घंटे के गतिरोध के बाद पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. पुलिस को फौरन यह नहीं पता चल सका कि वाहन में विस्फोटक थे या नहीं, लेकिन अधिकारी यह समझने की कोशिश में ट्रक की तलाशी कर रहे हैं कि उत्तरी कैरोलिना के 49 वर्षीय फ्लॉयड रे रोजबेरी के रूप में पहचाने जाने वाला शख्स क्यों संसद के पुस्तकालय के बाहर फुटपाथ पर वाहन ले गया और अधिकारियों को बम की धमकी दीय. लगभग पांच घंटे की बातचीत के बाद गतिरोध का शांतिपूर्वक हल कर लिया गया, जब रोजबेरी ट्रक से बाहर निकल गया और उसे कानून प्रवर्तन एजेंसी की हिरासत में ले लिया गया. लेकिन इस घटना ने संसद भवन के आसपास के इलाके में खलबली मचा दी क्योंकि एहतियात के तौर पर पुलिस ने इमारतों को खाली करा दिया और सड़कों को बंद कर दिया.More Related News
