
अमेरिकी मुस्लिम सांसद ने US और Israel को लेकर दिया बड़ा बयान, यहूदी सांसद हुए नाराज
Zee News
इल्हान उमर उन दो मुस्लिम महिलाओं में शामिल हैं जिन्होंने अमरीका के मध्यावधि चुनाव में पहली बार कांग्रेस में अपनी जगह बनाई थी.
नई दिल्ली: अमेरिकी मुस्लिम सांसद इल्हान उमर (Ilhan Omar) ने इजरायल (Israel) को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के यहूदी सांसद नाराज हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक इल्हान उमर ने कहा है कि अमेरिका-इजरायल की तुलना तालिबान और हमास से की है. प्रतिनिधि सभा की सदस्य इल्हान के इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है. इस बयान को लेकर खासकर यहूदी सासंदों को पसंद नहीं आया है. हमारी सहयोगी वेबसाइट जी न्यूज के मुताबिक अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में 25 में से 12 यहूदी सांसद हैं. उनका कहना है कि इल्हान के बयान से आतंकवादियों को संरक्षण मिल जाएगा.More Related News
