)
अमेरिका में ट्रंप पर चला 'सुप्रीम' हथौड़ा पर चोट सोने-चांदी को लगी, भागने लगे दाम, अब कहां जाकर रुकेगा गोल्ड-सिल्वर ?
Zee News
Trump Tariff impact Gold-Silver: जैसे ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ पर ट्रंप प्रशासन को झटका देते हुए उसे अवैध करार दिया, आम लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि अब सोने-चांदी का क्या होगा ?
Gold-Silver Rate Prediction: जैसे ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने टैरिफ पर ट्रंप प्रशासन को झटका देते हुए उसे अवैध करार दिया, आम लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि अब सोने-चांदी का क्या होगा ? गोल्ड-सिल्वर, जिसमें बीते दो हफ्तों से गिरावट देखने को मिल रही थी, अब अमेरिका में जारी उथल-पुथल का उसपर क्या असर दिखेगा ? क्या अमेरिकी कोर्ट के टैरिफ पर दिए गए फैसले के बाद सोने-चांदी की कीमतें बढ़ जाएगी ? क्या सोना एक बार फिर से अपने ऑल टाइम हाई मूल्य (1.93 लाख/10 ग्राम) को पार कर आम लोगों की पहुंच से दूर हो जाएगा ? इस तमाम सवालों के जवाब एक्सपर्ट्स से समझने की कोशिश करते हैं.
अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद सोने-चांदी में क्या हुआ ?
सोने-चांदी के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं. बीते दो दिनों से अमेरिका में जो कुछ हो रहा है उसने सोने-चांदी के दामों में तेज उछाल ला दिया है. गोल्ड-सिल्वर की कीमतों के लिए अमेरिका एक बड़ा फैक्टर बनता जा रहा है. जो हालात दिख रहे हैं, उसमें आने वाले दिनों में कीमतों में बड़ी तेजी की उम्मीद है. ये तेजी कहां जाकर रुकने वाली है, इसके बारे में फिलहाल कहा नहीं जा सकता है. अगर सोने-चांदी का स्वभाव देखें तो उन्हें अस्थिरता पसंद आती है. जियो पॉलिटिक्स टेंशन के साथ सेफ हैवन की मांग की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आता है. इस बार भी वही स्थिति बनी है.
सोने-चांदी के दाम में नई उड़ान , कितना हुआ महंगा ?
बीते 24 घंटे की ही बात करें तो सोने की कीमत में 2300 रुपये से ज्यादा की तेजी आई. चांदी 8000 रुपये से ज्यादा उछल चुकी है. 22 फरवरी 2026 की कीमत देखें तो MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 1.59 लाख/10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक प्रति ग्राम सोने की कीमतों पर नजर डाले तो कुछ इस तरह से है. इसमें GST, TCS और मेकिंग चार्ज भी जुड़ेंगे. यानी सोने की कीमत में एक दिन में करीब 1.2% की बढ़त देखने को मिली है.
