)
अमेरिका-फ्रांस की छुट्टी! कावेरी पर बड़ा अपडेट, DRDO ने पेश किया 80 kN वाला जेट इंजन; राफेल जैसी दे रहा ताकत
Zee News
DRDO Kaveri derivative engine 80 kN: DRDO की प्रयोगशाला गैस टरबाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ने स्वदेशी जेट इंजन के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया है. GTRE ने 'कावेरी डेरिवेटिव इंजन' यानी KDE के नए वर्जन का सार्वजनिक रूप से अनावरण किया है, जिसमें पहली बार आफ्टरबर्नर तकनीक को जोड़ा गया है.
DRDO Kaveri derivative engine 80 kN: भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, गैस टरबाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (GTRE) ने अपने महत्वाकांक्षी कावेरी इंजन परियोजना में एक बड़ी सफलता हासिल की है. DRDO की इस प्रमुख प्रयोगशाला ने 'कावेरी डेरिवेटिव इंजन' (KDE) के मॉडर्न वर्जन को दुनिया के सामने पेश किया है, जिसमें आफ्टरबर्नर तकनीक को जोड़ा गया है. यह आफ्टरबर्नर से लैस इंजन न केवल पुराने कावेरी इंजन की कमियों को दूर करेगा, बल्कि यह भारत को विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम करने में भी मदद करेगा.
