)
अमेरिका पहली बार जापान में तैनात करेगा F-35A जेट्स! बिना रडार की पकड़ में आए दुश्मन की होगी जासूसी, चीन में खलबली
Zee News
F-35A Fighter Aircraft: F-16 को शुरुआत में हवा से हवा में लड़ाई के लिए बनाया गया था. बाद में उसमें सीमित एयर डिफेंस सप्रेशन क्षमता जोड़ी गई. F-35 को आधुनिक और जटिल ग्राउंड-बेस्ड एयर डिफेंस नेटवर्क को निष्क्रिय करने के लिए बनाया गया है. इसकी स्टेल्थ तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमता और एडवांस सेंसर सिस्टम इसे अधिक घातक बनाते हैं.
F-35A Fighter Aircraft: अमेरिकी वायुसेना जापान में पहली बार स्थायी तौर पर F-35A फिफ्थ जेनरेशन लड़ाकू विमानों की तैनाती करने जा रही है. ये विमान उत्तरी जापान के मिसावा एयर बेस पर तैनात होंगे. जहां वे 35वें फाइटर विंग के तहत पुराने F-16CM फाइटर जेट्स की जगह लेंगे. F-16CM एक स्पेशल एडिशन है. इसे दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को दबाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है. नए F-35A विमानों से भी इसी जिम्मेदारी को निभाने की उम्मीद है. : देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ऐप
