
अमेरिका के डलास में एक अपार्टमेंट में विस्फोट, आठ लोग ज़ख़्मी
Zee News
बयान में कहा गया कि आठों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन दमकल कर्मियों की हालत गंभीर है.
डलास: अमेरिका के दक्षिण डलास में एक अपार्टमेंट परिसर में बुधवार सुबह विस्फोट होने से चार दमकल कर्मियों समेत आठ लोग घायल हो गए. इनमें से तीन दमकल कर्मियों की हालत गंभीर है.
'डलास फायर-रेस्क्यू' ने एक बयान में बताया कि दमकलकर्मी दो मंजिला परिसर में नेचुरल गैस लीक की सूचना मिलने के बाद वहां जांच कर रहे थे. विस्फोट की वजह से इमारत के आंशिक रूप से गिरने से ठीक पहले परिसर में गैस रिसाव की गंध आ रही थी.
More Related News
