)
अमेरिका की टेंशन खत्म! रूस S-400 के चौथे स्क्वाड्रन सप्लाई करने को तैयार; इस तारीख तक होगी फाइनल डिलीवरी
Zee News
S-400 India deal: रूस द्वारा डिलीवरी जारी रखना बताता है कि उसने भारत को सबसे पहले अपने रक्षा उत्पाद देने को प्राथमिकता दी है, भले ही उसके घरेलू उत्पादन पर दबाव हो. आपको बता दें, S-400 के चौथे स्क्वाड्रन की 2026 में होने वाली डिलीवरी, भारत की हवाई सुरक्षा को तगड़ी ताकत देगी, जिससे देश की क्षेत्रीय सुरक्षा में मजबूती आएगी.
S-400 India deal: भारत को आयरन डोम व गोल्डन डोम जैसे डिफेंस ताकत देना वाले S-400 की ताकत से दुनिया वाकिफ है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की हर गुस्ताखी को हवा में ही नेस्तनाबूद करने वाले S-400 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसकी सफलता के बाद, भारत अपने डिफेंस खेमे में और भी S-400 शामिल करने पर विचार बनाया. वहीं, पहले से ही ऑर्डर, रूस ने भारत को S-400 ट्रायम्फ एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम के चौथे स्क्वाड्रन की सप्लाई के लिए अपनी मजबूत कमिटमेंट दोहराई है.
