
अमित शाह और जीतन राम मांझी के बीच मुलाकात से पहले चढ़ा सियासी पारा, RJD-कांग्रेस ने उठाए सवाल
Zee News
बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच दिल्ली इसका केंद्र बन गया है. LJP पार्टी में बिखराव के बाद से ही बिहार की राजनीतिक कहानी दिल्ली से लिखी जा रही है.
Patna: बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच दिल्ली इसका केंद्र बन गया है. LJP पार्टी में बिखराव के बाद से ही बिहार की राजनीतिक कहानी दिल्ली से लिखी जा रही है. दिल्ली से वापस आने के बाद ही तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) NDA की सरकार पर ज्यादा आक्रामक हो गए हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) अपनी आंखों का ऑपरेशन कराने दिल्ली गए हुए हैं. इसी बीच हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी अपने पैर का इलाज कराने दिल्ली गए हुए हैं. इस दौरान उनकी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात की चर्चा है. इस मुलाकात के बाद से राज्य में सियासी पारा बढ़ने लगा है.More Related News
