
अमानवीयः कर्नाटक में बंदरों को जहर देकर बोरों में भरा और पीट-पीटकर मार डाला, HC ने लिया संज्ञान
Zee News
38 monkeys were poisoned and killed in Karnataka: हासन जिले के बेलूर तालुक में आने वाले चौदानहल्ली गांव में बीते गुरुवार की सुबह 38 38 मृत बंदरों के शव मिले थे. इन बंदरों को बोरियों में भरकर चौदानहल्ली के पास सड़क किनारे फेंक दिया गया था. जांच में सामने आया कि पहले उन्हें जहर दिया गया था. बाद में इन्हें बोरों में बंद कर पीटा गया था.
बेंगलुरुः 38 monkeys were poisoned and killed in Karnataka: कर्नाटक के हासन जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है. कर्नाटक हाईकोर्ट ने अमानवीय तरीके से बंदरों के झुंड को मौत के घाट उतार देने वाली घटना पर स्वतः संज्ञान लिया है. घटना राज्य के हासन जिले की है और चार दिन पहले सामने आई थी. जिले में स्थित एक सड़क पर बोरियों में भरे बंदरों के शव पाए गए थे. इन बंदरों को पहले जहर देकर बोरियों में भरा गया था और फिर पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया था. मामले में 4 अगस्त को सुनवाई होगी.More Related News
