
अमर जवान ज्योति की लौ का नेशनल वॉर मेमोरियल में हुआ विलय
Zee News
राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया गेट (India Gate) पर जलने वाली अमर जवान ज्योति की लौ को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की मशाल के साथ विलीन कर दिया गया है.
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी के इंडिया गेट (India Gate) पर जलने वाली अमर जवान ज्योति की लौ को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की मशाल के साथ विलीन कर दिया गया है. प्रतिष्ठित इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का शुक्रवार को परेड के बाद एक सैन्य समारोह में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) में जलने वाली ज्योति के साथ विलय कर दिया गया.
जवानों ने युद्ध स्मारक तक किया मार्च अमर जवान ज्योति की लपटों वाली मशाल को ले जाया गया और एक पूर्ण सैन्य परंपरा के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के साथ मिला दिया गया. तीनों सेनाओं के जवानों ने ज्वाला लेकर इंडिया गेट से वहां से कुछ मीटर दूर युद्ध स्मारक तक मार्च किया.
More Related News
