
अमरनाथ हादसा: आईएमडी ने कहा, बादल नहीं फटा, तो जानें आखिर लोगों की जान लेने वाला इतना पानी आया कहां से
Zee News
अमरनाथ गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में कम से कम 15 यात्रियों की मौत के कारण को बादल फटना बताया जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग तो कुछ और ही दावा कर रहा है.
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर के पास शुक्रवार को अचानक आई बाढ़ में कम से कम 15 यात्रियों की मौत के कारण को बादल फटना बताया जा रहा है. लेकिन क्या वाकई यह बादल फटा था? भारतीय मौसम विभाग तो कुछ और ही दावा कर रहा है.
बादल फटा नहीं था जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फटने से 15 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई. हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि यह बादल फटा नहीं था.
More Related News
