
अमरनाथ यात्रा के लिए आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी डिटेल
Zee News
कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल 2020 में यात्रा रद्द कर दी गई थी. वहीं इससे पहले साल 2019 में भी आर्टिकल 370 के हटने के बाद सुरक्षा कारणों से यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा था.
जम्मू: अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. 28 जून से शुरू होने जा रही यात्रा के लिए श्रद्धालु आज से देश भर के 446 बैंक शाखाओं में अग्रिम पंजीकरण करा सकेंगे. बता दें कि कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल 2020 में यात्रा रद्द कर दी गई थी. वहीं इससे पहले साल 2019 में भी आर्टिकल 370 के हटने के बाद सुरक्षा कारणों से यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा था.More Related News
