
अभी भी क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में आजम खान, संक्रमण के चलते करना पड़ सकता है ऑपरेशन
Zee News
इंफेक्शन के चलते यूरिन में दिक्कत आ रही है. इस वजह से उन्हें नली लगाई गई है.
मयूर शुक्ला/लखनऊ: लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट सपा सांसद मोहम्मद आजम खान की सेहत से जुड़ी अच्छी खबर सामने आई है. हॉस्पिटल द्वारा शनिवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया. इसमें बताया गया कि सपा सांसद की तबीयत में सुधार आया है. हालांकि, सपा सांसद को अभी भी कुछ परेशानियां हैं, जिनका इलाज चल रहा है. बता दें कि आजम 1 मई को कोरोना संक्रमित हुए थे. फिलहाल वो कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं. हो सकता है ऑपरेशन हॉस्पिटल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, आजम खान की तबीयत स्थिर और नियंत्रित है. किडनी का इंफेक्शन काफी हद तक कंट्रोल में है. हालांकि, इंफेक्शन के चलते यूरिन में दिक्कत आ रही है. इस वजह से उन्हें नली लगाई गई है. इन्फेक्शन की वजह से सपा सांसद का ऑपरेशन करना पड़ सकता है. उन्हें अभी क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है.More Related News
