
अभिनेता अर्जुन कपूर ने खरीदी ₹ 2.43 करोड़ की मर्सिडीज़-मायबाक GLS 600 SUV
NDTV India
नई कार मुंबई के एक डीलर द्वारा अर्जुन कपूर को सौंपी गई है. मर्सिडीज़-मायबाक GLS 600 की एक्सशोरूम कीमत रु 2.43 करोड़ है. जानें कितनी दमदार है कार?
अभिनेता अर्जुन कपूर समय-समय पर अपने गैराज में नई-नई कारों को जगह देते रहते हैं और इस बार जो लग्जरी कार इन्होंने खरीदी है, वो मर्सिडीज़-मायबाक GLS 600 SUV है. नई कार मुंबई के एक डीलर द्वारा अर्जुन कपूर को सौंपी गई है. मर्सिडीज़-मायबाक GLS 600 की एक्सशोरूम कीमत रु 2.43 करोड़ है. भारत में SUV का फुली-लोडेड GLS 600 4मैटिक वेरिएंट लॉन्च किया गया है. GLS पर आधारित नई SUV के साथ प्रिमियम अनुभव के लिए 22-इंच अलॉय व्हील्स, साइड क्लैडिंग पर क्रोम का काम, एलईडी हैडलैंप्स और रीगल ऑल-क्रोम मायबाक ग्रिल दी गई है.More Related News
