
अभिनेता अक्षय कुमार की मां ICU में भर्ती, शूटिंग छोड़ आनन-फानन में ब्रिटेन से मुंबई लौटा बेटा
Zee News
अक्षय कुमार की मां की बीमारी के बारे में अभी अस्पताल या परिवार के सदस्यों की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है, हालांकि अक्षय कुमार शूटिंग प्रोजेेक्ट छोड़कर लंदन से वापस आ गए हैं.
मुंबईः बॉलीवुड अदाकार अक्षय कुमार की मां अचानक बीमार पड़ गई हैं. अरूणा भाटिया को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. तिरपन वर्षीय अभिनेता की मां हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं .उनकी बीमारी के बारे में फिलहाल कोई ठोस जानकारी नहीं आ पाई है. मां की बीमारी की खबर के बाद अक्षय कुमार सोमवार को ब्रिटेन से वापस लौट आए हैं. सूत्रों ने कहा कि कुमार अपनी आगामी फिल्म ‘‘सिन्ड्रेला’’ की शूटिंग के लिए ब्रिटेन में थे, जिसके निर्माता वासु भगनानी और निर्देशक रणजीत एम. तिवारी हैं. सूत्रों ने बताया कि उन्होंने भगनानी (निर्माताओं) से अनुमति ले ली है और यहां आए हैं. कुमार हाल में तिवारी की फिल्म ‘‘बेल बॉटम’’ में नजर आए थे. उनकी आगामी फिल्में हैं, ‘‘पृथ्वीराज’’, ‘‘सूर्यवंशी’’, ‘‘बच्चन पांडे’’, ‘‘अतरंगी रे’’, ‘‘राम सेतु’’ और ‘‘रक्षा बंधन.’’ Zee Salaam Live TvMore Related News
