
अभिनंदन को आज मिलेगा वीर चक्र, पाक विमान को मार गिराया था, पढ़ें शौर्यगाथा
Zee News
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 22 नवंबर को एक समारोह में वीर चक्र से सम्मानित करेंगे.
नई दिल्ली: विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान जो अब ग्रुप कैप्टन बन चुके हैं को उनकी वीरता का इनाम मिलने वाला है. राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 22 नवंबर को एक समारोह में वीर चक्र से सम्मानित करेंगे. अभिनंदन ने 27 अक्तूबर 2019 को पाकिस्तानी फाइटर जेट एफ-16 को मार गिराया था.
पाकिस्तान पर जवाबी हमले के दौरान यह घटना हुई थी. दरअसल 14 फरवरी 2019 आतंकियों ने पुलवामा में हमला कर दिया. इसमें 40 जवान शहीद हो गए. भारतीय वायुसेना ने 12 दिन बाद 25 फरवरी, 2019 को पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक की और वहां के आतंकी कैंपों को तहस नहस कर दिया. हमले में सैकड़ों आतंकी भी मारे गए.
More Related News
